अवैध होर्डिंग एवं बैनर के विरुद्ध सख्त कार्
किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं जाएंगे अवैध होर्डिंग / बैनर के जरिए राजस्व लूटने वाले :
भागलपुर नगर निगम ने अवैध होर्डिंग मामले में 10 प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और 19 लाख रुपए से ज्यादा की दंड वसूली की है।
पटना :माननीय उपमुख्यमंत्री-सह-नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अवैध बैनर / पोस्टर लगाने वाले विज्ञापनकर्ताओं से विभाग राजस्व गबन करने वाले आर्थिक अपराधियों की तरह निपटने की तैयारी कर रहा है।
ये लोग आज राज्य के विभिन्न शहरों में सिंडिकेट बनाकर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने में जुटे हैं।
श्री सिन्हा ने आगे कहा कि विभाग की ओर से अवैध रूप से लगे सैकड़ों होर्डिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिए जाने के बाद राज्य के 38 जिलों के 264 नगर निकायों में 11 हजार से अधिक अवैध होर्डिंग के मामले में लगभग 20 लाख रुपये दंड राशि की वसूली की गई है।
अवैध होर्डिंग एवं बैनर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगा नगर विकास एवं आवास विभाग
भागलपुर नगर निगम ने अवैध होर्डिंग मामले में 10 प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और 19 लाख रुपये से अधिक की दंड वसूली की है।
वहीं, दरभंगा नगर निगम के धावा दल द्वारा अवैध होर्डिंग हटाकर सभी सामान को जब्त कर लिया गया है।
मुजफ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र में लगभग 55 अवैध होर्डिंग थे, जिन्हें निगम द्वारा हटा दिया गया है।
बेगूसराय नगर निगम में 7 अवैध होर्डिंग हटाए गए हैं और 71 अवैध होर्डिंग के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
राज्य में शेष अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में कटिहार नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 हेतु होर्डिंग लगाने के लिए एक संवेदक के साथ लगभग 25 लाख 75 हजार रुपये का एकरारनामा किया है।
पटना नगर क्षेत्र में अभी तक 200 से अधिक अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि 250 से अधिक होर्डिंग हटाने के लिए नोटिस तामिल कराया गया है।
सबसे अधिक पाटलिपुत्र अंचल में 55 अवैध होर्डिंग हटाए गए हैं, जबकि कंकड़बाग अंचल में 89 अवैध होर्डिंग के खिलाफ नोटिस तामिल कराया गया है।
https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
https://biharbulletin24.in/the-district-magistrate-flagged-off-the-hand-pump-repair-team-and-sent-it-off/
नियम तोड़ने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई
पटना नगर निगम क्षेत्र में बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों, सड़कों के किनारे, विद्युत पोल, सरकारी परिसरों, निजी भवन अथवा अन्य स्थानों पर लगाए गए विज्ञापन सामग्री, यूनिपोल, होर्डिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
निजी भवनों पर लगे अवैध होर्डिंग भी दायरे में
पटना नगर निगम क्षेत्र के निजी भवनों की छतों एवं दीवारों पर बिना वैध अनुमति लगाए गए होर्डिंग के विरुद्ध नोटिस जारी किए जा रहे हैं एवं उन होर्डिंग को हटाया भी जा रहा है।
जिन पर बकाया राशि लंबित है, उन्हें शीघ्र जमा करने का निर्देश दिया गया है।
अवैध होर्डिंग के विरुद्ध की गई कार्रवाई – अंचलवार
नूतन राजधानी – 51 हटाए गए | 100 नोटिस
पाटलिपुत्र – 59 हटाए गए | 22 नोटिस
कंकड़बाग – 23 हटाए गए | 89 नोटिस
अजीमाबाद – 38 हटाए गए | 33 नोटिस
पटना सिटी – 15 हटाए गए | 44 नोटिस
बांकीपुर – 26 हटाए गए | 21 नोटिस
कुल योग : 212 होर्डिंग हटाए गए | 309 नोटिस जारी
भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अभियान रात में भी जारी
माननीय उपमुख्यमंत्री-सह-नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पिछले महीने विभागीय समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश दिए गए थे कि अवैध रूप से लगे सैकड़ों होर्डिंग के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि शहर की छवि खराब करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसी को ध्यान में रखते हुए भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अवैध होर्डिंग को हटाने के लिए रात में भी अभियान चलाया जा रहा है।









