घर में घुसकर परिजनों के साथ ही मारपीट
गाली-गलौज करने से रोका तो दबंगों ने मचाया तांडव, घर में घुसकर परिजनों के साथ ही मारपीट, 5 की हालत गंभीरBihar News: बिहार के नवादा में दो पक्षों में हिंसक झड़प देखने को मिला। इस दौरान दबंगों ने एक दूसरे पक्ष के घर में घुसकर परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। घटना में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Bihar News: बिहार के नवादा जिले के केना गांव में वर्चस्व को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

क्या है पूरा मामला?
पीड़िता जयंती देवी (पति प्रमोद राजवंशी) द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, गाँव के ही रहने वाले अर्जुन यादव, रविन्द्र यादव, उपेन्द्र यादव (तीनों पिता स्व. राम लखन यादव), अभिमन्यु यादव, मुकेश कुमार (दोनों पिता अर्जुन यादव) और राजकुमार (पिता सुनील यादव) ने अचानक उनके घर पर धावा बोल दिया।
लाठी-डंडे और रॉड से हमला
आरोप है कि इन लोगों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और जयंती देवी के पति प्रमोद राजवंशी को लाठी और लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। जब जयंती देवी अपने पति को बचाने गईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। हमलावरों ने जयंती देवी के गले से मंगलसूत्र और 10,000 रुपये नकद छीन लिए। दबंगों का कहर यहीं नहीं रुका, उन्होंने घर के भीतर घुसकर चूल्हा-चौकी और अन्य घरेलू सामान भी तोड़ डाले।
गाली गौलज कर दिखाते हैं दबंगई
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार से पांच लोग मिलकर एक युवक पर लगातार लाठियां बरसा रहे हैं। इसके साथ ही पत्थरबाजी भी होती नजर आ रही है। वीडियो में हाथों में लाठियां लिए कुछ लोग चिल्लाते और हमला करते दिखाई दे रहे हैं घायल मोहम्मद शोएब खान ने बताया कि उनके घर के बगल में रहने वाले कुछ लोग अक्सर गाली-गलौज करते हुए दबंगई दिखाते हैं।
घर में घुसकर की मारपीट
विरोध करने पर मारपीट की जाती है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार छोटा है और कुछ दिन पहले ही उनके भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिससे परिवार पहले से ही सदमे में है। शोएब खान के अनुसार, एक दिन पहले भी मारपीट की घटना हुई थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बीच-बचाव करने आए जयंती देवी के ससुर को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उन पर लाठी से वार किया। इस हमले में प्रमोद राजवंशी का सिर रॉड लगने से फट गया, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। बताया जा रहा है कि सिर में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें बार-बार बेहोशी और उल्टियाँ हो रही हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए नरहट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से न्याय की गुहार
पीड़िता ने नरहट थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर सभी छह आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।









