173 लीटर शराब जब्त, 2 लग्जरी वाहन सील, 1 तस्कर गिरफ्तार!
बिहार के नवादा जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में बुधौल बस स्टैंड के समीप एक महिंद्रा XUV 500 से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई. इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जिले में शराब तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाकर कानून को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उत्पाद विभाग की सतर्कता उनके मंसूबों पर पानी फेर रही है. मौके से 138 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.
https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

https://biharbulletin24.in/pakistan-afghanistan-conflict-from-border-to-open-war/
शराब तस्कर यू-टर्न मारकर खेतों में फरार!
वह गाड़ी लेकर भागने लगा टीम ने उसका पीछा किया तो वह वापस मोड़ कर फोर लाइन पर रजौली की ओर जाने लगा परंतु पीछा करते हुए देखकर वह माकर से यू टर्न लेकर पुनः माकर ओवरब्रिज जहां (नवादा की ओर) समाप्त होती है वहां बायीं तरफ साइड में गाड़ी खड़ी कर खेत की ओर भाग निकला। टीम के द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया गया परंतु वह नहीं पकड़ा जा सका।
गुप्त तहखाने से 56 बोतल विदेशी शराब जब्त: झारखंड लेबल वाली 37.875 लीटर कार्रवाई
वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में डिक्की बने गुप्त तहखाना से रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की 750 एम एल का 40 बोतल, इसी ब्रांड का 375 एम एल का 11 बोतल, और मैजिक मोमेंट ऑरेंज फ्लेवर्ड वोडका 750 एम एल का 5 बोतल सभी बोतलों पर फॉर सेल इन झारखंड ओन्ली अंकित कुल मात्रा 37.875 लीटर, बोतलों की संख्या 56 बोतल बरामद किया गया। शराब तस्कर सह चालक एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
परचून दुकान पर छापा: आर्यन राज गिरफ्तार, रॉयल स्टैग व्हिस्की जब्त!
निरीक्षक मद्य निषेध श्री देशमणि कुमार के नेतृत्व में टीम संख्या दो ने गुप्त सूचना के आलोक में कल देर शाम सिरदलत थाना अंतर्गत लोन्द वार्ड नंबर 5 में आर्यन राज उर्फ पवन कुमार के घर से संचालित एक परचुन की दुकान से विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद शराब में रॉयल स्टैग प्रीमियम डीलक्स व्हिस्की|
लग्जरी व्हिस्की का जखीरा: 16.35 लीटर शराब के साथ आर्यन राज न्यायिक हिरासत में!
बरामद शराब में रॉयल स्टैग प्रीमियम डीलक्स व्हिस्की 750 एम एल का 11 बोतल, इसी ब्रांड का 375 एम एल का 8 बोतल, ब्लेंडर्स प्राइड अल्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की 750 एम एल का तीन बोतल, मैजिक मोमेंट लेमन फ्लेवर्ड वोडका 750 एम एल का दो बोतल, स्टर्लिंग रिजर्व ओरिजिनल ब्लैडेड व्हिस्की 375 एम एल का दो बोतल, एंटीक ब्लू अल्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की 750 एम एल का एक बोतल, स्टिंग एनर्जी 250 एम एल वाला एक खुला बोतल, कुल बरामद शराब की मात्रा 16.350 लीटर बरामद कर आर्यन राज उर्फ पवन कुमार उम्र करीब 29 वर्ष पिता अमिरक महतो, ग्राम लोन्द वार्ड नंबर 5 थाना सिरदला जिला नवादा को गिरफ्तार कर प्राथमिक की संख्या 221/ 26 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने कार्रवाई की जा रही है।
स्कॉर्पियो में शराब तस्करी का खुलासा: चालक गिरफ्तार, साथी झाड़ियों में फरार!
श्री न्यूटन, अवर निरीक्षक मद्य निषेध के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना कि गोविंदपुर थाना अंतर्गत डोलवा पिपला के रास्ते उजले रंग का महिंद्रा स्कार्पियो निबंधन संख्या JH01S8660 अंकित है शराब लेकर रोह थाना अंतर्गत भट्ठा गांव के रास्ते महाराणा गांव के तरफ जाने वाला है। इस सूचना पर रोह थाना अंतर्गत भट्ठा गांव के समीप कल देर रात नाकेबंदी किए जाने पर उक्त वाहन को जब टाॅर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया तो चालक को छोड़ दो अन्य व्यक्ति उक्त वाहन से उतरकर तेजी से खेतों में झाड़ियां की तरफ भागने लगा जिसे छापा मारा दल द्वारा पीछा किया गया। परन्तु नहीं पकड़ा जा सका।
स्कॉर्पियो डिक्की में 120 लीटर गॉडफादर स्ट्रांग बियर: फरार तस्कर का गिरा मोबाइल बरामद!
पीछा करने क्रम में एक का गिरा हुआ मोबाइल मिला जिसे बरामद किया गया। गिरफ्तार चालक एवं गवाह के समक्ष वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में प्लास्टिक के दो बोरा से गॉडफादर द लीजेंडरी सुप्रीम स्ट्रांग बियर का 10 पेटी प्रत्येक पेटी में 500 एम एल का 24 केन अर्थात 12 लीटर कुल मात्रा 120 लीटर बराबर किया गया।
मिथिलेश समेत 3 तस्करों पर केस: चालक पकड़ा, सुधीर-मुकेश फरार!
गिरफ्तार चालक ने अपना नाम मिथिलेश कुमार उम्र 28 वर्ष करीब पिता द्वारिका यादव ग्राम मानपुर थाना रोड जिला नवादा बतलाया तथा भागे हुए दो सह तस्कर सुधीर कुमार पिता प्रकाश महतो ग्राम मरोई नारायणपुर थाना रोह एवं मुकेश कुमार पासवान उर्फ जमूरा पिता बिंदा पासवान ग्राम भलुआ थाना रोड जिला नवादा बतलाया। गिरफ्तार चालक एवं फरार दोनों तस्कर के विरुद्ध प्राथमिक की संख्या 222/ 26 दर्ज कर अग्रतार कार्रवाई की जा रही है।
इस प्रकार कुल 173 लीटर शराब जब्त कर दो वाहन जब्त, कर एक दुकान को सीलबंद किया जा रहा है।










