प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री  नितीश कुमार जी ने बिहार के युवाओं दिए बड़ी सौगात।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री  नितीश कुमार जी ने बिहार के युवाओं दिए बड़ी सौगात।

 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी एवं बिहार के विकास पुरुष लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार ने कौशल दीक्षांत समारोह के अवसर पर विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू होकर बिहार के युवाओं को बहुत बड़ी सौगात दिए जिसमें बिहार के 5 लाख स्नातक युवाओं को मिलेगा हर माह 1000 मासिक भत्ता, छात्रों को अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से 4 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण एवं बिहार युवा आयोग का गठन (युवाओं की आवाज के लिए अलग मंच) प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा की आज का भारत कौशल को प्राथमिकता देता है और राष्ट्र निर्माण में कौशल की अहम् भूमिका रहा हैं।आज देश के युवा नौजवानों के लिए 60 हजार करोड़ रूपये की लागत नए स्किल योजनाओ की शुभारंभ हुई है जिसमे प्रधानमंत्री सेतु योजना जिसका उद्देश्य बिहार के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 नवोदय विद्यालयों और 200 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में स्थापित 1,200 व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं भी खोले गए है।

भाजयुमो के बैनर तले विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजयुमो के कार्यकर्त्ता एवं सैकड़ो युवाओं के द्वारा बुक वर्मा लाइब्रेरी डोभरा पर पार नवादा में इस कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना और कौशल विकास के क्षेत्र में अपना योगदान के लिया संकल्प लिया। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित शंकर, भाजयुमो जिला प्रभारी प्रकाश आनंद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. डॉ सुरेन्द्र चौधरी, युवा महामंत्री विकाश चौधरी, युवा उपाध्यक्ष हिमांशु कुमार, बीजेपी सोशल मिडिया जिलाध्यक्ष संदीप कुमार, युवा प्रवक्ता राहुल पाण्डेय, अमित कुमार, किशन, राहुल कुमार, गौरी, राहुल यादव, शरीक अली, फरदीन अंसारी, अफसर आलम, शमशाद आदि सैकड़ों युवा साथी मौजूद थे।

Leave a Comment