नारदीगंज 20 सूत्री का बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी सदस्यों ने जताई नाराजगी
नारदीगंज प्रखंड कार्यालय के उजाला भवन में प्रखंड 20 सूत्री के बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई अध्यक्ष जयराम प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि पिछले बैठक में तय किया गया था कि सभी पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहेंगे ताकि जन समस्याओं का निपटारा आसानी से हो सके लेकिन बावजूद इसके अधिकारियों के कम संख्या में पहुंचना कार्य के प्रति लापरवाही दर्शाता है हालांकि आज का बैठक हंगामेदार रहा जिसमें अध्यक्ष के द्वारा पिछले बैठक के निर्णय के अनुसार मांगी गई सूची उपलब्ध नहीं कराया जाने से नाराजगी व्यक्त की साथी साथ टेंपो स्टैंड सब्जी मंडी एवं बाजार में हो रहे जा आम की समस्या से निपटारे की मांग रखी बैठक में उपस्थित सदस्यों ने उपस्थित विभिन्न पदाधिकारी से मांग रखी जिसमें भट्ट बीघा में नल जल का नहीं चलना नारदीगंज बाजार में मस्जिद के बगल में पानी की समस्या नारदीगंज अस्पताल में स-र का नहीं होना रोगी कल्याण समिति का गठन नहीं किया गया ईसीजी टेक्निशियन का नहीं होना साथ ही साथ प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम संचालकों पर कार्रवाई का मुद्दा अहम रहा इस बैठक में भ्रष्टाचार बना खास मुद्रा जिसमें बैंकिंग सेक्टर बाल विकास परियोजना श्रम विभाग के अलावा स्वास्थ्य विभाग का प्रश्न उठाया गया जिसमें संबंधित पदाधिकारी ने अगले सप्ताह में सभी बिंदुओं पर कार्रवाई करने का भरोसा जताए सदस्य विपिन कुमार के द्वारा मनरेगा के तहत किसानों द्वारा किए गए वृक्षारोपण का मजदूरी नहीं मिलने का प्रश्न उठाया गया जिसमें मनरेगा जे इ के द्वारा बताया गया कि हम लोग लगातार भुगतान कर रहे हैं कभी-कभी विभाग से आने में देरी होने के कारण भुगतान में विलंब होता है, मौके पर अध्यक्ष जयराम कुशवाहा उपाध्यक्ष अशोक कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी प्रमुख प्रतिनिधि विनोद कुमार अपार थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार सूरज पासवान जितेंद्र कुमार रवि कुमार शशि कुमार राजकुमार आवास पर्यवेक्षक एमडीएम प्रभारी स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि श्रम विभाग के leo विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे









