दुर्गा पूजा के मद्देनजर तेज डीजे साउण्ड बजाए जाने पर होगी सख्त पाबंदी: एसडीएम

लखीसराय। दुर्गा पूजा महापर्व के मद्देनजर राज्य सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा एवं एसपी अजय कुमार की ओर से संयुक्त रूप से जिले भर के तमाम दुर्गा पूजा आयोजन समिति के सदस्यों एवं डीजे बजाने वाले संचालकों से किसी भी हालत में हाई साउंड के साथ डीजे बजाए जाने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है । संबंधित मामलों को लेकर एसडीएम प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार में हुई बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान डीजे संचालक भी मौजूद थे एवं उनसे इन मामलों को लेकर बांड भी भरवाए गए। जिन्हें उपस्थित तमाम दंडाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्षों की मौजूदगी में अपने-अपने क्षेत्र में डीजे साउंड को बेहद धीमी आवाज में बजाए जाने के सख्त निर्देश दिए गए। एसडीएम प्रभाकर कुमार ने कहा कि इस बावत में एसडीपीओ शिवम कुमार की ओर से डीजे साउंड को लेकर आवश्यक लाइसेंस भी निर्गत किए गए हैं । बिना लाइसेंस स्लो साउंड डीजे को भी जप्त कर उसके संचालकों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि डीजे बजाए जाने के अलग-अलग शर्त हैं। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र, वाणिज्य क्षेत्र , आवासीय एवं प्रतिबंध और शांत इलाकों में अलग-अलग साउंड लेवल पर डीजे बजाए जाते हैं । अतः डीजे बजाए जाने पर आयोजन समिति सहित डीजे संचालकों के विरुद्ध कठोर दंड तक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 126 के तहत भी डीजे की जोर आवाज के चलते शांति भंग होने की संभावना बनी रहती है एवं विधि व्यवस्था संधारण से लेकर आयोजन समिति को आपस में बात संवाद करने में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । वैसी स्थिति में तेज आवाज से डीजे साउंड बजाय जाना आम लोगों के लिए बेहद खतरनाक प्रतीत होता है। अतः उन्होंने तमाम लोगों से डीजे साउंड को धीमी आवाज में बजाए जाने की अपील की । वरना वाध्य होकर जिला प्रशासन इस दिशा में कठोर दंडात्मक कार्रवाई करेगी । एसडीएम ने कहा कि जिलेभर में कुल 284 डीजे संचालक रजिस्टर्ड हैं । इनके अलावा अवैध तरीके से संचालित डीजे दुकानदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि औद्योगिक, व्यापारिक ,आवासीय एवं शांति और प्रतिबंधित इलाकों में डीजे बजाए जाने के लेवल विभाग की ओर से अलग-अलग निर्धारित है ।जो की अपराह्न 6 बजे से 10:00 बजे तक धीमी गति में धीमी आवाज में बजाए जाने की अनुमति प्रदान की गई है। बैठक के दौरान वीडीओ मंजुल मनोहर मधुप, सभी दंडाधिकारी ,थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सहनी, विजेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं डीजे संचालक गण भी मौजूद थे।

Leave a Comment