पुलिस पर हमला करने वाले 18 हमलावर गिरफ्तार

नवादा। गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार-झारखंड बॉर्डर स्थित दर्शननाला चेक पोस्ट के पास शराब तस्करी के विरुद्ध वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार (25 सितम्बर) को पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस घटना में दो पदाधिकारी और तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, वाहन जांच के दौरान कुछ असामाजिक तत्व संगठित होकर पुलिस बल से उलझ पड़े और गाली-गलौज के साथ मारपीट करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर 18 हमलावरों को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपराध स्वीकार किया है।

 

घटना में घायल पुलिसकर्मियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में गोविंदपुर थाना कांड संख्या 295/25 दिनांक 26/09/2025 दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची

 

सभी गिरफ्तार आरोपित झारखंड के कोडरमा जिले के सतगाँवा थाना क्षेत्र के अलखडीहा (हस्नाकोनी) गाँव के रहने वाले बताए जाते हैं। इनमें मुकेश राजवंशी, अनिल राजवंशी, हीरालाल राम, मिथुन कुमार, प्रमोद राम, ईश्वरी कुमार, योगेन्द्र राजवार, राहुल कुमार, संतोष राम, मिथुन राजवंशी, दिनेश राम, रज्जू राजवंशी, उपेन्द्र राजवंशी, अशोक राम शामिल हैं।

इसके अलावा नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के पिपरापुर निवासी जसवीर कुमार, नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के दर्शन गाँव निवासी आकाश कुमार, हिसुआ थाना क्षेत्र के कहरीया गाँव निवासी लल्लू पासवान और नरहट थाना क्षेत्र के बनिया बिगहा निवासी गुड्डू कुमार को भी पकड़ा गया है।

 

बरामदगी

 

एक मोटरसाइकिल

 

घटना में प्रयुक्त लाठी

Leave a Comment