तिलैया-बख्तियारपुर दोहरीकरण हेतु प्रधानमंत्री का आभार: विवेक ठाकुर 

भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट ने तिलैया – राजगीर – बख्तियारपुर सिंगल लाइन सेक्शन को दोहरीकरण करने हेतु स्वीकृति दे दी है। 104 किलोमीटर लंबी इस रेलखंड के दोहरीकरण में कुल ₹2,192 करोड़ खर्च होंगे।

 

विवेक ठाकुर ने कहा यह नवादा लोकसभा सहित पूरे बिहार के लिए ऐतिहासिक निर्णय है। यह परियोजना बिहार के चार जिलों को कवर करते हुए भारतीय रेल नेटवर्क को बढ़ाएगी। इस रूट से राजगीर, नालंदा, पावापुरी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के साथ संसदीय क्षेत्र नवादा से पटना के लिए और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही इससे नवादा जैसे आकांक्षी जिला में विकास की गति तेज होगी।

 

सांसद विवेक ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए समस्त क्षेत्रवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment