स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत निकली गई प्रभात फेरी।

लखीसराय से एसके गांधी। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत आज नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान, कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, स्वच्छता सहायक नीतीश कुमार सिन्हा ,प्रभारी स्वच्छता इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार रावत सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों की देखरेख में स्थानीय प्रज्ञा विद्या विहार विद्यालय प्रांगण से स्कूली बच्चों एवं अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा नगर में साफ सफाई एवं स्वच्छता मामलों को लेकर प्रभातफेरी कार्यक्रम निकली गई । मौके पर नौनिहाल बच्चों ने नगर वासियों से साफ सफाई एवं स्वच्छता के नियमों का पालन किए जाने का आह्वान किया । इस बीच स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत बीते 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगातार ही नगर परिषद के तत्वावधान में नगरीय साफ- सफाई, पौधारोपण, क्विज प्रतियोगिता, जन जागरूकता अभियान एवं अन्य प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए स्वच्छता प्रकोष्ठ की ओर से विशेष टीम भी गठित की गई है। उसके अलग-अलग नोडल पदाधिकारी बनाए गए हैं। इस बीच सभापति अरविंद पासवान ने कहा कि स्वच्छ लखीसराय- स्वस्थ लखीसराय निर्माण के लिए नगर परिषद में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को जोर-जोर से मनाया जा रहा है । उन्होंने नगर वासियों से साफ सफाई एवं स्वच्छता के कार्यों में अपेक्षित सहयोग दिए जाने की बातें कहीं। कार्यक्रम में भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment