डीजे बजाने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : थाना अध्यक्ष।

लखीसराय। दुर्गा पूजा के मद्देनजर किउल थाना अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह एवं एएसएचओ राजीव कुमार की संयुक्त देखरेख में किउल धर्मशाला प्रांगण में दुर्गा पूजा आयोजन समिति सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। विदित हो कि डीएम मिथिलेश मिश्रा एवं एसपी अजय कुमार के संयुक्त निर्देशानुसार दशहरा पर्व को लेकर जिले भर के तमाम थाना क्षेत्रों में संबंधित थाना अध्यक्षों की देखरेख में शांति एवं विधि-व्यव्यव्स्था बनाए रखने के उद्देश्य से गठित शांति-समिति की बैठक किया गया |

इस दौरान एएसएचओ राजीव कुमार ने कहा कि लखीसराय पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। अपर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति-समिति का गठन किया गया है। इस समिति में स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं प्रबुद्ध नागरिकों को शामिल किया गया है। समिति के सदस्य पर्व के दौरान आपसी सहयोग एवं संवाद स्थापित कर शांति बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मौके पर थाना अध्यक्ष को विशेष निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने आमजन से आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।

इस बीच किउल अपर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार की देखरेख में किउल थाना प्रांगण में आज दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तमाम बुद्धिजीवियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर थाना अध्यक्ष ने तमाम लोगों से दशहरा का पर्व आपसी सामाजिक सद्भाव एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने की अपील की । उन्होंने कहा की सरकार के निर्देश के आलोक में सभी आयोजन समितियां की ओर से नियमों का अनुपालन किए जाने का आग्रह किया गया। उन्होंने आशा प्रकट किया कि दुर्गा पूजा का त्योहार आपसी सामाजिक सद्भाव एवं खुशहाली के बीच संपन्न होगा। इस दौरान अपर थाना अध्यक्ष ने लोगों से डीजे नहीं बजाने की अपील की । वरना बाध्य होकर डीजे बजाए जाने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किये जाने की कड़ी चेतावनी दी उन्होंने कहा इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं। दूसरी ओर सरकार की ओर से भी विशेष गाइडलाइन जारी किया गया है। उन्होंने दुर्गा पूजा आयोजन समिति के लोगों से प्रतिमा विसर्जन कार्य को भी समय के साथ संपन्न किए जाने का आग्रह किया । साथ ही इस दौरान आयोजन समिति से अपने सदस्यों को विशेष परिचय पत्र निर्गत करने की भी बातें कहीं। उन्होंने कहा की संभावित आदर्श चुनाव आचार संहिता का शीघ्र लागू होने के चलते हर हालत में प्रतिमा विसर्जन के कार्य का समय किया जाना अनिवार्य है । विदित हो कि किउल थाना क्षेत्र अंतर्गत खगौर, महेशलेट्टा, खुटुपार एवं लाखोचक सहित कुल चार ग्राम पंचायत में आठ दुर्गा प्रतिमा का प्रतिष्ठापित किये जाते हैं । इसके लिए ग्रामीणों की ओर से परंपरागत तरीके से इसकी व्यवस्था की जाती है । बैठक में दिनेश राम चंद्रवंशी, अरुण मंडल ,रविकांत यादव, देवकीनंदन मंडल, मोहन यादव, महेश यादव, शंभू पासवान, रामचंद्र यादव ,गणेश कुमार, ज्योति किरण , सुरेंद्र मिश्र , सुनील कुमार सरीखे भारी संख्या में गणमान्य लोग एवं पुलिस पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Leave a Comment