लखीसराय नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान एवं कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार सहित सहायक स्वच्छता पदाधिकारी नीतीश कुमार सिन्हा की संयुक्त देख रेख में नगर परिषद में जारी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत वार्ड नंबर 30 स्थित क्रिमीला पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण सहित स्वस्थ्य लखीसराय -स्वचछ लखीसराय का संदेश दिया गया । मौके पर पर सभापति अरविंद पासवान, ईओ अमित कुमार, सहायक स्वच्छता पदाधिकारी नीतीश कुमार सिन्हा और वार्ड पार्षद कौशल शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान लगभग दो दर्जन से अधिक 25 पौधे लगाए गए।
सभापति अरविंद पासवान ने बताया कि पर्यावरण मानव का गहरा संबंध है। स्वच्छ एवं हरियाली से समाज का खुशहाल वातावरण है। उन्होंने तमाम नगर वासियों से कम से कम एक-एक पौधा अवश्य लगाने का आह्वान किया।
ईओ अमित कुमार ने बताया कि लखीसराय नगर परिषद में बीते 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में प्रत्येक दिन सफाई और पौधारोपण ,क्विज प्रतियोगिता, सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से लगाए गए पौधों को नियमित रूप से संरक्षित एवं सुरक्षित रखने करने की भी अपील की। कार्यक्रम में नपकर्मी विजय कुमार, इंद्रदेव मांझी, ठेकेदार संजय यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।









