राष्ट्रीय लोक अदालत हुई आयोजित एवं सुलहनीय वादों का हुआ निष्पादन

राष्ट्रीय लोक अदालत हुई आयोजित एवं सुलहनीय वादों का हुआ निष्पादन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा सुश्री शिल्पी सोनीराज के मार्गदर्शन में धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के सहयोग से आज दिनांक 13.09.2025 को प्रातः 10:00 बजे से व्यवहार न्यायालय, नवादा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया एवं पक्षकारों को सुलह के आधार पर वादों का निष्पादन किया गया।

इस मौके पर विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा सुश्री शिल्पी सोनीराज, जिला पदाधिकारी-सह-उपाध्यक्ष श्री रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक-सह-सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री अभिनव धीमान, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय उपेन्द्र कुमार (पॉक्सो न्यायाधीश), सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं अन्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि लोक अदालत से कोई भी निराश होकर पक्षकार नहीं लौटे। सभी अधिक से अधिक इस अवसर का लाभ उठाएँ।

जिलाधिकारी नवादा ने राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत स्तर पर न्यायमित्र की नियुक्ति की गई है तथा ग्राम कचहरी को सशक्त बनाने हेतु बिहार न्याय संहिता की कुल 40 धाराओं के अंतर्गत सरपंच एवं पंचों को वादों का निष्पादन करने का अधिकार दिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद एवं सामान्य अपराधों जैसे मामलों को ग्राम कचहरी में हस्तांतरित किया जाए, ताकि गाँव एवं पंचायत स्तर पर ही कम समय और कम खर्च में न्याय मिल सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, नवादा ने कहा कि लोक अदालत में त्वरित न्याय एवं आपसी समझौते के आधार पर वादों का निपटारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा मामलों के निपटारे में पूर्ण सहयोग दिया गया है और आगे भी मिलता रहेगा। सभी वादों का तामिला किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी परिवादियों से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन और न्यायालय की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

आज की इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक से संबंधित 613 मामलों का निष्पादन किया गया, बिजली बिल से संबंधित 07 मामले आए, जिनमें सभी का निष्पादन कर दिया गया एवं अन्य 930 मामलों में से 70 मामलों का निष्पादन किया गया। इस तरह कुल 690 मामलों का निष्पादन कर दिया गया। इसके साथ ही कोर्ट में लंबित 4004 मामलों में से 349 का निष्पादन कर दिया गया।

Leave a Comment