मगही भाषा मगध के सवाभिमान का प्रतिक है इसका सम्मान लेकर रहेंगे – पारस!
उक्त बातें मगही मगध नागरिक संघ के 17 वां स्थापना दिवस के मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय ,भलुआ (नवादा) में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस कुमार सिंह ने कही उन्होंनें समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्थापना दिवस के मौके पर विद्यार्थियों के बीच अपनी मातृभाषा मगही के प्रति जागरुक करते हुए अपने मातृभाषा को और अपनी मां को उचित सम्मान देने के लिए जागरूक किया! उन्होंने मगही मगध नागरिक संघ के इतिहास पर चर्चा करते हुये कहा हम लोगों ने इसकी शुरुआत पांच लोगों को लेकर 2009 में देश की सबसे पुरानी राजधानी कोलकाता में उसकी स्थापना की जिसका उद्देश्य मगध और मातृभाषा मगही का बिकास के लिये मुहीम चला कर लोगों को जागरूक करना! आज संघ का बिस्तार बंगाल ,बिहार ,झारखंड, और दिल्ली तक इसकी शाखाएं चल रही है संघ के अच्छे कार्यों के बदौलत लोग इससे जुड़ते गए और कारवां बनता गया संघ का उद्देश्य है की मगही भाषा को संवैधानिक दर्जा के लिए राजनीतिक संरक्षण लेना और आज हम इसमें काफी हद तक सफल होते दिख रहे हैं बच्चों कोई भी काम अगर संगकलप और जुनून से किया जाता है तो उसमें सफलता जरूर मिलती है! उनहोंने उपस्थित शिक्षकों से विनम्र अनुरोध किया अन्य विषयों के पढ़ाई के साथ-साथ अगर व्यवहारिक ज्ञान यानी मातृभाषा मगही के प्रति महीने में काम से कम एक बार बच्चों का क्लास लेकर उसे भाषा संबंधी ज्ञान दे तो ज्यादा अच्छा रहेगा !इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद जी ने भी अपनी मातृभाषा मगही को हीन भाव से नहीं देखते पर जोर देते हुए कहा हम अपनी माटी और अपनी मां का सम्मान हमें जरूर करना चाहिए संघ का कार्य बहुत ही सराहनीय है! उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा चलाया जा रहा मुहिम को सही बताया! प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने कहा बच्चों गर्व से कहो हमारी मातृभाषा मगही है और आपस के बातचीत में मैगही का ही प्रयोग करना! जिला सचिव नीतीश कपूर ने कहा हम सब अपनी मातृभाषा को सम्मान देते हुए और संघ के द्वारा चलाए जा रहा है का समर्थन करते हुए अगले साल संघ के स्थापना दिवस पर मगही दिवस के रूप में हम लोग मानेंगे! मंच संचालन कर रहे जिला अध्यक्ष गौतम कुमार सरगम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की संघ के द्वारा चलाए जा रहा महिम अब रंग लाने लगा है हाल ही में मगही विषय पढ़ने के लिए बिहार सरकार ने 7 शिक्षकों का नियुक्ति किया है जो संघ के लिए उपलब्धि है अब यह भाषा रोजगार की भाषा बन गई है बच्चों तुम भी अगर बड़े होकर मगही विषय पर एचडी करोगे तो नौकरी पक्की है! स्वागत गान निशा कुमारी और पम्मी कुमारी ने की और प्रिया रानी ने मगही में भाषण देकर सब का मन मोह लिया! संघ के द्वारा कॉपी कलाम पेंसिल रबर बिस्कुट और चॉकलेट सैकड़ो बच्चों के बीच निशुल्क वितरण कर वितरण कर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देने का छोटा-मोटा कोशिश संघ ने किया है यह का कार्यक्रम संघ के सभी इकाई के द्वारा चयनित स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच वितरण किया गया! इस मौके पर मोहम्मद साकिब, रियाज पल्लवी कुमारी, नीरजा कुमारी ,सुल्तान परवीन ,यदि विद्यालय के शिक्षिका शिक्षक उपस्थित थे और संघ के द्वारा चलाया जा रहा मुहिम और इस सामाजिक कार्यों के लिए संघ का भूरी भूरी प्रशंसा की









