महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वाधान में आयोजित किया गया सखी वार्ता कार्यक्रम।

लखीसराय – महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वाधान में आनंद फाउंडेशन द्वारा संचालित कौशल विकास मिशन संस्थान में सखी वार्ता का आयोजन महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ मनोज कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया। कौशल विकास मिशन के तहत सिलाई कटाई प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिससे प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य कर सकें। महिला सशक्तिकरण केंद्र के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि आपके क्षेत्र में इस तरह का कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसका लाभ लेकर आप आर्थिक रूपी गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आगे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजना मिशन शक्ति व मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के बारे में जानकारी दिया गया। लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी ने लैंगिक आधारित होने वाले हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बाल विवाह मुक्त समाज बनाने में भी अनुरोध किया। बाल विवाह रोकथाम हेतु सामूहिक रूप से शपथ भी लिया गया एवं प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। मौके पर केंद्र के समन्वयक राहुल कुमार,वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार,प्रशिक्षिका संगीता कुमारी, प्रशिक्षिका ऊषा कुमारी, प्रीति कुमारी, सृष्टि कुमारी, ग़णिता कुमारी, तनु कुमारी, शहजादी प्रवीण, नौसिया खातून सहित दर्जनों प्रशिक्षु मौजूद रहे।

Leave a Comment