लखीसराय। आगामी 30 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय चंद्रवंशी सम्मेलन की सफलता को लेकर आज चंद्रवंशी चेतना मंच एवं चंद्रवंशी हिस्सेदारी भागीदारी के नेताओं की संयुक्त उपस्थिति में स्थानीय शिवम मैरेज हॉल में विशेष समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित नेताओं की ओर से चंद्रवंशी समाज की जनसंख्या के अनुरूप राजनीतिक भागीदारी एवं अन्य प्रकार की सुविधाओं को उपलब्ध कराए जाने पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा 30 अगस्त को स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित होने वाली चंद्रवंशी सम्मेलन की सफलता को लेकर तमाम पदाधिकारी एवं समर्थकों से गांव-गांव जन जागरण अभियान चलाए जाने पर जोर दिया गया। बैठक में चंद्रवंशी समाज के लोगों को इस सम्मेलन में भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया । विदित हो कि आगामी 30 अगस्त को टाउन हॉल में चंद्रवंशी समाज के संरक्षक व अध्यक्ष सह भाजपा राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी पदाधिकारी भाग लेंगे।बैठक का संचालन प्रदेश प्रवक्ता दिनेश राम चंद्रवंशी के द्वारा किया गया जबकि अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार ने की। बैठक में लखीसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों से भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में भाग लिया। जिसकी समीक्षा बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप चंद्रवंशी ने भी की । बैठक में चंद्रवंशी चेतना मंच के जिला अध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार, प्रवक्ता दिनेश राम चंद्रवंशी ,पूर्व मुखिया मनोज कुमार, पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सह नगर परिषद उपसभापति शिव शंकर राम, संयोजक देवेंद्र राम चंद्रवंशी, अशोक कुमार राम, महेंद्र राम चंद्रवंशी, बहादुर राम चंद्रवंशी , राजेश कुमार चंद्रवंशी सहित भारी संख्या में कई गणमान्य लोग मौजूद थे।









