22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की सुसाइट 

बरबीघा। प्रखंड के जयरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने गले में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृत महिला के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दी। घटना की जानकारी मिलने के मृतका के मायकेवाले मृतका के ससुराल आ धमके। मृतका की मां ,पिता सहित अन्य परिवार वालों ने विवाहिता की हत्या दहेज की खातिर करने का आरोप ससुराल वाले के ऊपर लगाया है। मृतका के मैके वालों ने बताया कि नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतीपुर गांव की पूनम की शादी 2 साल पहले जयरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली गांव निवासी अरबिंद कुमार के साथ धूमधाम से हुआ था। शादी के बाद से ही कुछ न कुछ मांग को लेकर बराबर उसे प्रताड़ित किया जाता था अभी उसके पति के द्वारा दहेज में गले का चैन और अंगूठी की मांग कर रहा था और नही देने पर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप मृतका पूनम के पति अरबिंद कुमार, उसकी मां धनपातो देवी पति छोटे राम, भाई बीपीन कुमार, दीपक कुमार, सौरव कुमार, गौरव कुमार और मौसरा भाई संदीप कुमार पर लगाया है। मृतका के पति अरबिंद ने बताया कि मृतका द्वारा सोमवारी व्रत के दौरान फल की मांग की गई थी। फल बाजार से लाकर नही देने पर गुस्से में उसने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी l बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैl थाना अध्यक्ष पीयूष कुमार ने इस मामले को आत्महत्या बताया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment