नवादा के लाल ने रचा इतिहास: JPSC में 10वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान।
नवादा। जिले के मालगोदाम पटेल नगर निवासी व रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर राम प्रकाश प्रसाद के छोटे पुत्र राजीव रंजन ने JPSC की 11वीं से 13वीं सम्मिलित परीक्षा में 10वां रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। राजीव मूल रूप से अकबरपुर प्रखंड के महिमा बिगहा राजहत गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांधी इंटर विद्यालय नवादा से प्राप्त की, इंटरमीडिएट वारिसलीगंज से और बीएससी नारदीगंज कॉलेज से किया। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पटना गए। 2024 में उन्होंने बिहार दरोगा परीक्षा में भी सफलता हासिल की और वर्तमान में राजगीर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षु दरोगा के रूप में प्रशिक्षण ले रहे हैं।JPSC परिणाम की घोषणा होते ही परिवार व जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ गई। राजीव ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से भी अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, तो सफलता निश्चित है। उनकी सफलता आज के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।









