नवादा। जिले के एडीएम पीजीआरओ शंभू शरण पांडेय ने सोमवार को अकबरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेवा की स्थिति, आवेदनों के निष्पादन की प्रगति तथा आम नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। एडीएम ने मौके पर उपस्थित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे पारदर्शिता, समयबद्ध सेवा और नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने आमजन की संतुष्टि को शासन की सफलता का पैमाना बताया और कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।









