मगही गायिका को नवादा जिले में साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया

पापा की परी की गजब कारनामा…… साईबर ठगी में गिरफ्तार……

सोशल मीडिया पर अपने मधुर गीतों से लोकप्रियता हासिल करने वाली मगही गायिका ममता कुमारी को बिहार के नवादा जिले में साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की साइबर सेल की विशेष जांच टीम (SIT) ने ममता को उसके गांव पकरीबरावां थाना क्षेत्र के डुमरावां से अरेस्ट किया है।

जब पुलिस की टीम उसके गांव गई तब लोगों को पूरा माजरा पता नहीं चल रहा था, जब गिरफ्तारी हुई तब यह मामला सामने आया जिसे जानकर लोग भी हैरान रह गये।

ममता के यूट्यूब चैनल पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं

पुलिस के मुताबिक, ममता कुमारी और उसके सहयोगी देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद लोगों से संपर्क कर उन्हें लोन देने का झांसा देते थे। इसके लिए पहले वे सोशल मीडिया या वेबसाइटों पर विज्ञापन डालते थे और इच्छुक लोगों से संपर्क करने को कहते थे। फिर ग्राहकों से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ईमेल, फोटो और बैंक डिटेल्स की मांग की जाती थी।

एक बार जब ग्राहक जाल में फँस जाते, तो उन्हें “लोन अप्रूवल लेटर” भेजा जाता और प्रोसेसिंग फीस, जीएसटी, बीमा और अन्य मदों के नाम पर धोखे से पैसा वसूला जाता।

नवादा साइबर सेल के मुताबिक, यह पहली बार है जब नवादा जिले में किसी महिला को साइबर अपराध में गिरफ्तार किया गया है।

उसके मोबाइल नंबर के खिलाफ पहले से ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज थी।ममता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं।

पूछताछ के दौरान उसने एक अन्य मुख्य आरोपी का नाम भी लिया है, जिसे इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

 

इस पापा की परी काले कारनामे ने तो सभी को अचंभित कर दिया ममता एक गायिका है और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। लेकिन उसने इस लोकप्रियता का गलत इस्तेमाल किया।

 

शुरुआती जांच में उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। इस मामले से यह पता चलता है कि किस तरह अब सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने वाले लोग साइबर अपराध में लिप्त हो रहे हैं।

Leave a Comment