राजद सुप्रीमो से विधायक प्रतियाशी ने मुलाक़ात कर लिया आशीर्वाद

राजद सुप्रीमो से विधायक प्रतियाशी ने मुलाक़ात कर लिया आशीर्वाद

सिरदला नवादा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से राजद अनु. जाति जन जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी अपने दर्जन भर समर्थको के साथ पटना लालू प्रसाद जी के आवास पर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किये हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल में विगत बीस वर्षो से कार्यकर्ता के रूप में पार्टी विस्तार एवं राजद से जुड़े कई कार्यो का निष्पादन में सहयोग करते आ रहे हैं। विधान सभा चुनाव 025 के लिए रजोली विधान सभा क्षेत्र से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने व जितने के लिए राजद सुप्रीमो सह पूर्व सीएम लालू प्रसाद जी से शिष्टाचार मुलाकर कर आशीर्वाद प्राप्त किये हैं। लालू प्रसाद के द्वारा रजोली विधान सभा क्षेत्र से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने का आश्वासन दिया गया है। आश्वासन मिलते ही सीताराम चौधरी व उनके समर्थक नरेश चौधरी, छोटेलाल चौधरी, संतोष साव, निरज् कुमार, राजेंद्र यादव समेत दर्जनों लोग परसन्नता जाहिर किये हैं। बताते दे कि सीताराम चौधरी सिरदला प्रखंड के धीरोंध पंचायत स्थित बैरिया तांड के मूल निवासी है। पेशे से जन वितरण दुकान के संचालक हैं। वे बीस वर्षो स्व लगातार राजद पार्टी में कार्य करते रहे हैं। उनका चौधरी नगर नवादा में भी मकान है। नवादा राजद अनु जाति जन जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के पद पर रहकर जिले एवं रजोली विधान सभा क्षेत्र के मेस्कोर, सिरदला एवं रजोली प्रखंड क्षेत्र के दलित महादलित पीड़ित लोगो को न्याय दिलाये में काफी सक्रिय भूमिका निभाएं हैं।

Leave a Comment