गोविन्दपुर विधानसभा भाजपा संयोजक और नवादा जिला मुख्य प्रवक्ता माननीय कुन्दन कुमार प्रभाकर जी के द्वारा रोह मंडल पूर्वी के मुख्यालय से करीब ग्राम रतोय से राजनीति घराने के रूप में चर्चित स्वo पंकज कुमार जिन्होंने पैक्स अध्यक्ष और परिवार मुखिया भी रह चुके हैं, उसी परिवार के सदस्य अमन कुमार, पिता अमरेंद्र कुमार को भाजपा का सदस्यता दिलाकर भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान को एक मजबूत मुकाम देने का कार्य किया है। अमन कुमार जी से प्रेरित होकर वहाँ से दो बार वर्तमान वार्ड सदस्य का प्रतिनिधित्व करने वाले अरूण कुमार जो अति पिछड़ा समाज बड़ही जाती से आते हैं उन्होंने ने मोदी जी में आस्था व्यक्त करते हूये सक्रिय सदस्य के रूप में भाजपा पार्टी में जिम्मेदारी निर्वहन करने का निर्णय लिया। साथ में मुकेश कुमार और अंकित कुमार जी ने भी भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर बूथ संयोजक रोह पूर्वी माननीय विनोद सिंह जी, पश्चिमी मंडल मंत्री विनोद कुमार जी भी उपस्थित हूये। इन सभी ने भाजपा की सदस्यता लेते हूये माननीय भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता जी,जिला परिषद् सदस्य श्रीमती विनीता मेहता जी और गोविन्दपुर संयोजक कुन्दन कुमार प्रभाकर जी का पार्टी में स्थान देने के लिए आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर बूथ संयोजक उपेन्द्र चंद्रवंशी जी, मंडल अध्यक्ष गोपाल चंद्रवंशी जी, पश्चिमी अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार जी, रंजीत जी, रजनीश जी, व्यास यादव जी, संतोष जी, राहुल जी, सियाशरन जी, अजय पासवान जी, नागो जी टिप्पु जी,गुड्डू जी, अनिल जी, महेश जीआदि कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुये शुभकामनायें और बधाई देते हुये कहा है कि इन युवाओं के आने से हमारा संगठन रोह प्रखंड में काफी मजबूत होगा।









