लखीसराय जिले स्थित माणिकपुर थाना क्षेत्र निवासी वासुदेव शर्मा के पुत्र नन्दन शर्मा ने जिला पुलिस- प्रशासन से उचित न्याय की गुहार लगाई है। संबंधित मामलों को लेकर माणिकपुर थाना क्षेत्र निवासी वासुदेव शर्मा के पुत्र नन्दन शर्मा ने डीएम मिथिलेश मिश्र एवं एसपी अजय कुमार सहित स्थानीय प्रशासन को सौंपें गये पत्र में कहा है कि उन्हें अपने पारिवारिक लोगों के द्वारा ही दबंगई कर मारपीट एवं अन्य प्रकार की प्रताड़ना दी जा रही है। इसके अलावा मेरे पुत्र को जान से मार देने धमकियां दे रहे हैं। बावजूद इस पुश्तैनी जमीनी एवं पारिवारिक विवाद में पुलिस प्रशासन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। जिसके चलते वे पूर्णतः असुरक्षित महसूस करते हैं। इस बीच संबंधित मामलों पर दूसरे पक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से संबंधित मामलों पर हर संभव विधिसम्मत जांचोपरांत कार्रवाई किए जाने की बातें कहीं गई है। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य सरकार के अन्य अधिकारियों को भी आवेदन पत्र सौंपकर उचित न्याय की गुहार लगाई गई है।









