लखीसराय-संत निरंकारी चैरिटेबल लखीसराय के तत्वावधान में स्थानीय टाउन हॉल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया किया गया। इस रक्त दान शिविर का उद्घाटन संस्था के जोनल इन्चार्ज – डॉ बलराम भगत द्वारा किया गया। इस शिविर में कुल 32 व्यक्तियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
शिविर में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा, लखीसराय के अतिरिक्त रक्त केंद्र से चिकित्सा पदाधिकारी – डॉ श्रीनिवास शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक – अरविन्द रॉय, प्रयोगशाला प्रावैधिक – अभिषेक, अरविन्द एवं रूबी, परामर्शी – गुड्डू कुमार तथा डाटा ऑपरेटर आनंद कुमार भाजपा नेता अमरजीत प्रजापति,बहन रीना सहित भारी संख्या में संत निरंकारी मिशन के स्वयंसेवक मौजूद रहे। इस दौरान जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने उपस्थित लोगों से बेहिचक भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत संबंधित बीएलओ से गणन प्रपत्र प्राप्त कर मतदाता सूची में तमाम पात्रता रखने वाले लोगों को नाम जोडवाने की अपील की। मौके पर डीएम ने कहा कि रक्तदान की भांति देश के लिए मतदान करना भी एक नागरिक का परम कर्तव्य है।









