कर्म योग एवं सुशासन के लिए मेडिटेशन” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

लखीसराय। समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र की टीम द्वारा “कर्म योग एवं सुशासन के लिए मेडिटेशन” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ की गई।

 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र के एडमिनिस्ट्रेशन विंग के कोऑर्डिनेटर हरीश भाई जी ने बताया कि ईश्वरीय विश्वविद्यालय का मुख्यालय माउंट आबू में स्थित है। इस संस्थान से 140 से अधिक देशों के लोग जुड़े हुए हैं। इस साल 5 से 9 सितंबर 2025 को माउंट आबू में सेमिनार का आयोजन किया जाना है।

 

उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के लिए इस तरह की अभियान की शुरुआत बीते 24 जून से मुजफ्फरपुर से की गई। 25 को अररिया, 26-27 को भागलपुर, 28 को मुंगेर एवं आज लखीसराय में आयोजन किया गया।

 

कर्म योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण चीज है, इसके लिए हमलोग को हमेशा प्रतिदिन मेडिटेशन करना चाहिए। इसके लिए सबसे अच्छा मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:00 बजे से है, जिसमें उठने के 15- 20 मिनट बाद तक मन शांत एवं एकाग्रचित रहता है, उस समय हमें मेडिटेशन करना चाहिए और रात को सोने से 15 मिनट पहले भी हमें मेडिटेशन प्रतिदिन करना चाहिए।

 

प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों के अलावा हमें अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए।

 

कर्म योग प्रशिक्षण शिविर में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार, प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की टीम से हरीश भाई जी, रीता दीदी मधु दीदी एवं उनके सहयोगी के साथ जिला के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment