नवादा जिला के काशीचक थाना प्रभारी बसंत कुमार राय ने चोरी के कांड में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया मामला दरसअल काशीचक थाना क्षेत्र के दौलाचक निवासी शिव शंकर प्रसाद की वाहन से संख्या BR21T7916 को दिनांक 24 जून की अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गयी थी इस आलोक में पीड़ित के द्वारा काशीचक थाने में शिकायत दर्ज कराई गई इस प्रकरण में
काशीचक थाना कांड संख्या 104/25 दर्ज किया गया। फिर सुपर कॉप दरोगा बंसत कुमार राय ने इस कांड के उद्भेदन में जुट गए जिसके परिणाम स्वरूप उक्त कांड को कारित करने वाले 2 बदमाशों को धरदबोचा गिरफ्तार आरोपी की पहचान (1) रॉकी कुमार पिता श्रीकांत सिंह ग्राम सिमरी बीघा (2)मोहित कुमार पिता राजेश सिंह ग्राम गौसपुर दोनो थाना वारसलीगंज जिला नवादा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया एक अन्य अपराधी फरार है।उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापामारी जारी है।









