अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया पूर्वाभ्यास

लखीसराय। जिले स्थित नोनगढ पंचायत की मुखिया जूली देवी की अगुवाई में स्थानीय मध्य विद्यालय नोनगढ के प्रांगण में एक दिवसीय योग कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया गया । मौके पर मुखिया जूली देवी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस बीच योग प्रशिक्षकों के द्वारा प्रांगण में मौजूद तमाम लोगों को विभिन्न प्रकार के योग का अभ्यास कराया गया।‌ कार्यक्रम में शिक्षक मोहम्मद अहमद , रमेश कुमार, मोहम्मद अफजाल अंसारी, रामाशंकर पंडित, राम शरण पंडित, राजेंद्र प्रसाद मंडल, संतोष कुमार, राम बालक पंडित ,मोहम्मद खुर्शीद आलम, दिलीप कुमार, रामदेव साव, रविंद्र राम ,शोभा देवी, रानी देवी मंजू देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment