47 वी राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल का पहली बार विजेता बना बिहार

नवादा-47 वी राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला में बिहार एवम हरियाणा के बीच संघर्षपूर्ण रोमांचक मैच हुआ। जिसमें बिहार ने अपने सभी मैच जीतते हुए फाइनल मुकाबला 17 – 16 गोल के अंतर से जीत विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की । उपविजेता हरियाणा जबकि तीसरे स्थान की ट्रॉफी पर गुजरात एवम पंजाब का कब्जा रहा। बेस्ट प्लेयर हरियाणा की रचना जबकि बेस्ट गोलकीपर का खिताब बिहार की निधि कुमारी को मिला नवादा के कुंती नगर अवस्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के क्रीड़ा मैदान में हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में बिहार हैंडबॉल एसोशिएसन एवम नवादा जिला हैंडबॉल द्वारा 18 जून 22 जून तक आयोजित इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता के समापन सह पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विजेता उपविजेता खिलाड़ियो , तकनीकी पदाधिकारियों , फेडरेशन के अधिकारी एवम आयोजन समिति के सभी सदस्यों को सम्मानित किया। माननीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज बिहार की बेटियों ने हैंडबॉल का खिताब जीत इतिहास बनाया है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में बिहार में बेटियां हर क्षेत्र आसमान छू रही है। खेल में जिला , अनुमंडल , प्रखंड से पंचायत तक खेल मैदान बना। खेल विभाग खिलाड़ियो को मेडल लाने पर नौकरी दे रही है।
वही विशिष्ट अतिथि हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रीतपाल सिंह सलूजा ने कहा कि बिहार बेहतर राष्ट्रीय आयोजन के साथ अपने खिलाड़ियो की बदौलत विजेता ट्रॉफी अपनी मेहनत से लेने लगे है । आज बिहार की पहचान राज्य हैंडबॉल संघ के प्रयास से हैंडबॉल खेल से होने लगी है। नवादा का मॉडर्न शैक्षणिक समूह बेहतर आयोजन कराने में सफलता हासिल की।
माननीय मंत्री एवम सम्मानित अतिथियों का स्वागत मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष सह आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह ने प्रतीक चिह्न , अंगवस्त्र एवम पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। साथ ही विजेता बिहार टीम के प्रत्येक सदस्य को 5100 रूपया , उपविजेता हरियाणा टीम के प्रत्येक सदस्य को 4100 रुपया , तृतीय स्थान पंजाब एवम गुजरात के प्रत्येक खिलाड़ियो को 3100 रुपए नकद पुरस्कार दिया।
मौके पर सम्बोधित करने वालों में संस्थापक आदर्श सिटी मुकेश सिन्हा, जिला जदयू अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी, प्रदेश महासचिव जदयू राजकिशोर प्रसाद दांगी, चकवाई के मुखिया मृत्युन्जय कुमार , दिल्ली हैंडबॉल के सचिव शिवाजी सर, त्रिपुरा के सचिव लिटन सर, शैलेश सिंह , राष्ट्रपति पुरस्कृत अलखदेव यादव , बिहार हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार , महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा , श्रवण कुमार बरनवाल , नवादा जिला हैंडबॉल के सचिव डॉ आर पी साहू , बिहार हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित अन्य ने किया। समारोह की अध्यक्षता डॉ अनुज सिंह जबकि संचालन श्रवण कुमार बरनवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने किया।
गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मैच परिणाम…
क्वार्टर फाइनल
बिहार ने उड़ीसा को 11 – 03 गोल से , हरियाणा ने तमिलनाडु को 07 – 06 से , पंजाब ने दिल्ली को 14 – 11 से , गुजरात ने एमपी को 08 – 06 से पराजित किया।
सेमीफाइनल में बिहार ने पंजाब को 25 – 15 गोल से , हरियाणा ने गुजरात को 31 – 14 गोल से पराजित किया।
फाइनल में बिहार ने हरियाणा को 17 – 16 गोल के अंतर से पराजित किया।

Leave a Comment