डीएम की अगुवाई में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

लखीसराय। जिला पदाधिकारी लखीसराय मिथिलेश मिश्र के अगुवाई में जिला प्रशासन लखीसराय की टीम के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 2025 के अवसर पर लखीसराय के ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थल लाली पहाड़ी पर योग अभ्यास किया गया।

 

योग का अभ्यास नवादा जिला के आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक सत्यनारायण प्रसाद के द्वारा कराया गया।

 

लाली पहाड़ी एक पुरातात्विक स्थल के साथ-साथ बौद्ध भिक्षुओं के योग एवं ध्यान का भी केन्द्र रहा है। लाली पहाड़ी पर योग अभ्यास इस स्थल के ना केवल ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है बल्कि जिला प्रशासन द्वारा इस स्थल के वर्तमान एवं पर्यटन के संभावनाओं को भी दर्शाता है।

 

आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कोषांग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग का मतदान के साथ संबंध को विभिन्न नारों के माध्यम से दर्शाया है।

जिसमें फिट इंडिया वोट इंडिया, योग से जीवन मतदान से लोकतंत्र, स्वस्थ नागरिक सजग मतदाता, योग अभ्यास करें लोकतंत्र मजबूत करें, स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन के लिए योग करें आदि नारों के साथ योगाभ्यास जिले के विभिन्न स्थानों पर किया गया।

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पहल भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में प्रस्तावित की गई थी। 11 दिसंबर 2014 को, संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया।

 

इस अवसर पर अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास संयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी बड़हिया रवि आर्या, वरीय उपसमाहर्ता रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी ने योग का अभ्यास किया।

Leave a Comment