शेखपुरा / चेवाडा। जिले के सुदूरवर्ती करंडे थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 19 वर्षीय युवती तथा BA की छात्रा के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है।पीड़िता द्वारा बुधवार को स्थानीय थाना में रेप की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें गांव के ही एक 25 वर्षीय युवक के ऊपर बलपूर्वक रेप करने का आरोप लगाया गया है। मुकदमे में पीड़िता ने उल्लेख की है कि रात्रि में वह अपने घर से बाहर शौच करने निकली थी। तभी रास्ते में घात लगाए गांव के एक युवक गुड्डू कुमार ने उसे धर दबोचा तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब इसकी शिकायत करने युवक के परिवार वालों के पास गई तो युवक के मां और पिता उसके साथ गाली गलौज और मारपीट किया। मुकदमे में युवक सहित 3 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। उधर पुलिस ने पीड़िता को थाने के पुलिस सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी के निगरानी में उसका मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रिंकू रंजन ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।उन्होंने इस मामले को प्रेम प्रसंग बताया। उन्होंने कहा कि युवक और युवती के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवती गर्भवती को गई।गर्भवती होने के बाद युवती युवक के ऊपर शादी करने का दबाव डालने लगी है। लेकिन युवक के परिवार वाले शादी करने से इनकार कर दिया। युवती अभी 4 माह की गर्भवती बताई गई है।उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी शुरू कर दी है।









