अनिल पहलवान की 75 वर्ष की आयु में निधन, परिजनों में शोक की लहर

नवादा। जिला के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के मुतानजे गांव के अनिल प्रसाद उर्फ़ अनिल पहलवान का निधन सोमवार 9 जून को हो गया वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे, उनके निधन के बाद परिजनों में शोक लहर छा गई

बताते चले की अनिल पहलवान जी की जीवन की कहानी बहुत ही प्रेरणादायक है प्रखंड मुख्यालय से दूर एक छोटे से गांव के एक साधारण परिवार में जन्मे अनिल पहलवान एक महान पहलवान और समाज सेवक थे, साधारण परिवार में जन्म होने के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से पहलवानी में नाम कमाया उन्होंने अपने जीवन काल में कई पदक और सम्मान हासिल किया अनिल पहलवान न केवल पहलवानी में बल्कि समाज सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिए उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए भी कई सराहनीय कार्य किये वे अपने पीछे पांच पुत्रों, एक पुत्री और विधवा पत्नी को छोड़ गए, अचानक उनके निधन की खबर सुनकर गांव एवं क्षेत्र में शोक की लहर छा गया,

उनके निधन की खबर सुनने के बाद जदयू नेता एमएलसी अशोक यादव उनके गांव पहुंचकर परिजनों से मिल सांत्वना देते हुए कहा कि हमारे परिवार और पहलवान जी के बीच पारिवारिक संबंध था इनके अचानक चले जाने से हम काफी दुखी हैं और उनके परिजनों के साथ इस दुख के घड़ी में खड़े हैं

Leave a Comment