नवादा 7 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पखवारा पूर्व शनिवार को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट ) , नवादा के प्रांगण में प्रातः 6 बजे से निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन डायट के प्राचार्य विनय कुमार सिंह चौधरी ने किया । योग प्रशिक्षक डॉ. राजू रंजन कुमार के निर्देशन में प्रारंभ योग प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन विभिन्न आसनों , प्राणायामों एवं मुद्राओं का परिचय कराया गया और असाध्य से असाध्य रोगों पर काबू पाने के तरीके बताये गए । खासकर डायविटीज , ब्लड्प्रेसर , साइटिका , थायरायड , गैस्टिक , जोड़ों का दर्द , रीढ़ की बीमारी आदि के लिए अलग-अलग आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया । गीत-संगीत से भरपूर इस योग प्रशिक्षण का लाभ हर उम्र के महिला पुरुष और बच्चों ने उठाया । योग का प्रारंभ डायट प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया और उपस्थित योगाभ्यासियों को स्वस्थ सुंदर , दीर्घायु एवं क्रियाशील होने की कामना की । नामचीन चिकित्सक डॉ सुनीति कुमार ने कहा कि डॉ . राजू रंजन कुमार के निर्देशन में चलने वाले इस शिविर का लाभ प्रत्येक लोगों को उठाना चाहिए क्योंकि इनकी संप्रेसनियता, ग्येयता और कलात्मकता से सभी आसन सुलभ और प्रभावी हो जाते हैं । योग का अभ्यास करने वालों में मुख्य रूप से अवधेश कुमार , रामलखन प्रसाद , रामबिलास प्रसाद , रामरूप प्रसाद यादव , मथुरा पासवान , चन्द्रिका प्रसाद , राकेश कुमार , सुरेश प्रसाद , विशाल कुमार , सुमन कुमारी वर्मा , अंकिता कुमारी , प्रतिमा कुमारी , सुप्रिया कुमारी , कुमारी किरण प्रभात , डॉ राजेश रंजन समेत दर्जनों लोग शामिल हुए ।









