नवादा सांसद विवेक ठाकुर का सांसद के रूप में एक साल पूरा होने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने प्रजातंत्र चौक पर जनता को मिठाई खिलाकर खुशी मनाया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, जदयू जिला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी, राष्ट्रीय लोक दल मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, भाजपा नेता प्रमोद चुन्नू सहित अन्य एनडीए कार्यकर्ताओं ने एक साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत कहा की विवेक ठाकुर ने नवादा को केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं को लोकसभा में धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। आगे आने वाले दिनों में नवादा एक नए रूप में दिखेगा।
लोगों ने कहा सांसद विवेक ठाकुर ने चुनाव के दौरान जो विकसित नवादा का संकल्प लिया था, उस दिशा में महज एक वर्ष के कार्यकाल में ही जो नवादा को अनगिनत विकास का सौगात दिया है, उसके लिए समस्त नवादा लोकसभावासियों की तरफ से नवादा सांसद का अभिनंदन।
इस कार्यक्रम में निर्वतमान अध्यक्ष संजय मुन्ना, महामंत्री नन्द किशोर चौरासिया, महामंत्री अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा, मुकेश कुमार, मंत्री शिव यादव, कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिजीत सिन्हा, महामंत्री गुलशन कुमार, उपाध्यक्ष अजित शंकर, राधेश्याम चौधरी, जदयू के चाणक्य मुन्ना, आदित्य कुमार, आलोक कुमार, रंजन सिंह, संजीव सिंह, गौरीशंकर सिंह, महावीर चंद्रवंशी, राजेश आर्य एवं अन्य एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









