लखीसराय। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन प्रत्येक महीने के प्रथम मंगलवार को किया जाता है। प्रत्येक महीने में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन एक नोडल विभाग द्वारा किया जाता है। मई महीने में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन जल संसाधन विभाग के द्वारा किया गया।
जल जीवन हरियाली दिवस के अवसर पर कार्यपालक अभियंता, गंगा पंप नहर, प्रमंडल मुंगेर सूर्यग्रहा क्षेत्र द्वारा पेयजल संकट वाले क्षेत्रों के लिए गंगा जल आपूर्ति योजना विषय पर परिचर्चा किया गया।
सर्वप्रथम कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार के द्वारा जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र तथा उप विकास आयुक्त सुमित कुमार को नव पौध देकर स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत उपस्थित सभी पदाधिकारीयों को आज के परिचर्चा के विषय वस्तु से अवगत कराते हुए कार्यपालक अभियंता, जल संसाधन के द्वारा सिंचाई योजना मानिकपुर, सूर्यग्रहा नहर, मोरवे जलाशय, बन्नू बगीचा, कुंदर बराज, कजरा बराज, रामगढ़ कनाल बराज सिंचाई योजना एवं उसका कार्य, रखरखाव की जानकारी दी गई।
आज के परिचर्चा में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा ओम प्रकाश सिंह, डायरेक्टर (NEP) डीआरडीए नीरज आनंद के साथ अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।









