मंडल कारा नवादा में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में बोर्ड आफ विजिटर्स के सदस्य कार्यपालक अभियंता भवन कृष्ण मोहन एवं कार्यपालक अभियंता पीएचइडी अरुण प्रकाश तथा अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक प्राधिकार सेवा के धीरेंद्र कुमार पांडे के द्वारा कारा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण का मुख्य विषय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में कारा के अंदर जेल प्रशासन के द्वारा जातिय आधार पर बंदियो के बीच में भेदभाव तथा बंदी- बंदी के बीच में भी किसी प्रकार का जातीय आधार पर भेदभाव किया जा रहा है या नहीं इस संबंध में जांच कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करना था। निरीक्षण के दौरान बंदियो को कारा प्रशासन के द्वारा क्या-क्या सुविधा दी जा रही है इस संबंध में भी जांच की गई। जिला पदाधिकारी महोदय एवं डालसा सचिव के द्वारा संयुक्त रूप से बंदियो के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया गया। नियमित रूप से बंदियो को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाने के लिए प्रथम बैच में 25 बंदियो की टीम बनाई गई है, इन्हें एक माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 25 बदियो की दूसरी टीम बनाई जाएगी और उन्हें भी कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्य प्रशासन के द्वारा दिया जाएगा ।इस प्रकार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कारा के अंदर निरंतर दिया जाता रहेगा। वर्तमान समय में बंदियो का बेहतर कौशल प्रशिक्षण के लिए 35 लोगो की टीम को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा मोबाइल मरम्मती के संबंध एक माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो 5 जून को पूर्ण होगा। इस संबंध में भी निरीक्षण टीम के द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय एवं डालसा सचिव के द्वारा बंदी वार्ड, अस्पताल रसोईघर ,महिला वार्ड आदि सभी सभी जगह का निरीक्षण किया गया तथा समस्त कारा मैं दृष्टव्य बेहतर साफ सफाई एवं संपूर्ण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया ।निरीक्षण के अवसर पर कारा अधीक्षक अजीत कुमार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय ,सहायक अधीक्षक राजेश कुमार, सुशील कुमार, नंदू चौधरी, रिंकी कुमारी, प्रधान लिपिक श्री राजेश कुमार एवं कारा चिकित्सक श्री राजेश कुमार सिंह तथा अन्य कर्मी भी मौजूद थे।









