8 जून को पटना के बापू सभागार में आयोजित होगा सूड़ी जाति का सम्मेलन

लखीसराय SK Gandhi। आगामी 8 जून 2025 को पटना के बापू सभागार में अपने अधिकार की रक्षा के लिए सूड़ी समाज की ओर से एक महा रैली का आयोजन किया गया है। संबंधित मामलों की जानकारी लखीसराय जिला संयोजक सह वार्ड पार्षद मदन कुमार ने दी। आगे संयोजक मदन कुमार ने बताया कि सूड़ी जाति की राजनीतिक हिस्सेदारी एवं भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल, उड़ीसा, झारखंड आदि राज्यों में सूड़ी जाति को अनुसूचित जाति के श्रेणी में रखा गया है। जबकि बिहार में इसे पिछड़ा वर्ग में डालकर इसकी राजनीतिक शैक्षिक एवं सामाजिक भागीदारी को समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा की झारखंड में सूड़ी जाति को अति पिछड़ा जाति के श्रेणी में रखा गया है। परंतु बिहार में सूड़ी जाति के साथ सौतेलापन का व्यवहार किया जा रहा है। अभी तक इसे अति पिछड़ा जाति में भी शामिल नहीं किया गया है । जिससे सूड़ी जाति को राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में काफी पिछड़ना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण आपसी एकता और संगठित नहीं होना है । उन्होंने कहा अपने समाज के लोगों से चट्टानी एकता का परिचय देते हुए हक अधिकार एवं बच्चों के भविष्य की हिफाजत के लिए अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए तमाम लोगों से आगामी 8जून को राजधानी पटना के बापू सभागार में पहुंचने की अ अपील की है। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला संयोजक मदन कुमार की अगुवाई में टीम गठित कर विभिन्न इलाकों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Comment