ग्राम- पांडेय गंगौट, कौआकोल प्रखंड(गोविन्दपुर विधानसभा) के सेना के जवान मनीष कुमार की शहादत के पश्चात उनके आवास पर जा कर भाजपा ज़िलाध्यक्ष अनिल मेहता एवं जिला परिषद सदस्य बिनीता मेहता ने अपनी संवेदनाएँ व्यक्त किया एवं भाजपा परिवार की ओर से 1 लाख रुपये का एक छोटा सा सहयोग राशि चेक के माध्यम से उनके परिवार को दिया।

अनिल मेहता ने कहा की हमारे राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया की इससे पहले भी भाजपा परिवार द्वारा वारिसलीगंज के ग्राम नारोमुरार एवं गोविंदपुर के ग्राम कटनी में शहीद जवान के परिवार को भी सहयोग राशि दिया गया था।
उन्होंने कहा की हम पूरी पार्टी की ओर से शाहिद जवान को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
दुख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार अपने शहीद के परिवार के साथ है।
मौक़े पर जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार भोली, गोविंदपुर विधानसभा संयोजक कुंदन प्रभाकर, तरुण राजवंशी, अशोक सिंह, चंदन चंद्रवंशी सहित ग्रामीण और परिवार जन उपस्थित रहे।









