गोविन्दपुर में कार्यरत लिपिक अजय कुमार के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।

आज समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी, नवादा  रवि प्रकाश के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय गोविन्दपुर में कार्यरत लिपिक श्री अजय कुमार का दिनांक 19 मई 2025 को निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि गहरे दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि प्रखंड कार्यालय गोविन्दपुर में कार्यरत लिपिक श्री अजय कुमार का दिनांक 19 मई 2025 को दुखद निधन हो गया। यह जानकारी उनके पुत्र  रजनीश कुमार के माध्यम से दिनांक 20.05.2025 को प्राप्त हुई। श्री अजय कुमार के निधन से समाहरणालय परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। वे एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं मिलनसार कर्मचारी थे। उनके जाने से विभाग ने एक समर्पित कर्मी को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।

समाहरणालय, नवादा के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से स्वर्गीय अजय कुमार की स्मृति में समाहरणालय परिसर में 02 मिनट का मौन रखकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गयी।

Leave a Comment