बालदेव प्रसाद मेमोरियल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच पश्चिम बंगाल खड़गपुर बनाम ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे हाजीपुर के बीच खेला गया

लखीसराय:युवा फुटबॉल एसोसिएशन लखीसराय द्वारा स्थानीय केआरके हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित सात दिवसीय बालदेव प्रसाद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच पश्चिम बंगाल खड़गपुर बनाम ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे हाजीपुर के बीच खेला गया। आज के खेल के मुख्य अतिथि श्री राधे हॉस्पिटल के प्रोपराइटर डॉ कुमार अमित और नगर सभापति अध्यक्ष अरविंद पासवान द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त करके टॉस के बाद खेल के शुरुआती पहले मिनट में ही खड़गपुर द्वारा एक गोल की बढ़त ली गई। बाद में हाजीपुर पलटवार करते हुए एक गोल कर खेल को बराबरी पर लाया। सेकंड हाफ में खड़गपुर द्वारा लगातार दो गोल-दाग कर आज का विजयी टीम बना। खड़गपुर टीम 18 मई को होने वाले फाइनल के लिए टिकट कंफर्म किया। विजेता टीम के बेस्ट खिलाड़ी को प्रज्ञा विद्या विहार स्कूल के निदेशक रंजन कुमार द्वारा ट्रॉली बैग देखकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर पंकज कुमार प्राइवेट स्कूल के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार आर्य सहित अमरजीत कुमार अशोक कुमार के साथ-साथ संगठन के तमाम अधिकारी गण में जिला अध्यक्ष गौतम कुमार , उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ,अनय कुमार सचिव हिमांशु कुमार , उपसचिव धनंजय विभोर, दिलीप कुमार देव उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन द्वारा सहयोग करने वाले ज्ञान निकेतन ब्राइटवे पब्लिक स्कूल संस्कृति शिक्षण संस्थान के निदेशक को सम्मानित किया गया। आज के मैच के निर्णायक की भूमिका में मनीष कुमार, मोहन कुमार, संतोष कुमार, मुकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे ।

Leave a Comment