पूर्व आईपीएस व हिन्द सेना चीफ शिवदीप लांडे ने कहा बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

लखीसराय:अपने दो दिवसीय दौरे पर आए पूर्व आईपीएस व हिन्द सेना चीफ शिवदीप लांडेय ने कहा कि

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

इसके पूर्व आईपीएस व हिन्द सेना चीफ शिवदीप लांडेय सुप्रसिद्ध श्री अशोक धाम (श्री इंद्र दमनेश्वर महादेव) मंदिर पहुँचे एवं भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामनाएं की। मौके पर मंदिर के ट्रस्टी सह प्रख्यात फिजिशियन डॉक्टर प्रवीण कुमार सिन्हा , प्रो मनोरंजन कुमार ने प्रतीक चिन्ह एवं स्मारिका प्रदान कर हिन्द उनका का स्वागत किया। जिसके पश्चात लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित एक निजी शैक्षिक संस्थान में युवा साथियों संग संवाद कार्यक्रम में शिरकत किया। मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए श्री लांडे ने कहा कि एक बेहतर विकल्प के रूप में आपके सामने हिन्द सेना आया है। हिन्द सेना आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है । उन्होंने कहा कि जहाँ भी रहें बिहार के मौजूदा स्थिति के बारे में एक बार जरूर सोचें।

आयोजित प्रेस वार्ता सम्मेलन में मीडिया को संबोधित करते हुए शिवदीप लांडे ने कहा कि 60 लाख शिक्षित युवा बेरोजगार हैं । इन युवकों के पास सरकारी एवं गैर-सरकारी किसी प्रकार के नौकरी नहीं है। इंडस्ट्री नहीं होने के चलते प्राइवेट नौकरियां भी नही हैं । आगामी विधानसभा चुनाव में तमाम 243 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा पार्टी अच्छे युवाओ को राजनीति में लाने की दिशा में प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म भले ही बिहार में नहीं हुआ हो लेकिन बिहार हमेशा मेरे लिए कर्मभूमि रही है। बिहार में विकास की काफी संभावनाएं हैं लेकिन ये आज भी पिछड़ा राज्य है। बेरोजगारी व पलायन यहां की एक गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि बिहार की सेवा और विकास के लिए सड़क पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि भारी तादाद में लोगों के संदेश मिल रहे हैं और वे उनकी पार्टी से जुड़ना चाह रहे हैं। हमने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पार्टी के सदस्य बनने के लिए एक फॉर्म भी जारी किया है वहाँ से आप आसानी से हिन्द सेना के संस्थापक सदस्य बन सकते हैं।

 

अपने संबोधन में शिवदीप लांडे ने आगे कहा कि अधिक से अधिक युवा राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बिहार को बदलने में युवाओं की ऊर्जा सबसे ज्यादा सहायक होगी। बिहार के युवाओं में एक गज़ब सी ऊर्जा है और ये कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन रोजगार नही होने में कारण यहाँ पलायन व बेरोजगारी एक गंभीर समस्याएं हैं । अगर इसपे काबू नही किया गया तो बहुत जल्द बिहार बूढों का राज्य बन कर रह जायेगा। सूबे में युवाओ के लिए बेरोजगारी के साथ महिलाओं व बुजुर्गों के लिए भी जीवन बहुत कठिन है। कई गावों तक बुनियादी सुविधाएं अभी तक नही पहुचीं हैं। हिन्द सेना राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण के सिद्धांतों पर कार्य करेगी। बिहार की सेवा और विकास ही हमारा प्रथम और आखिरी लक्ष्य है।

Leave a Comment