महादलित टोला बिहरौरा में आयोजित विकास शिविर में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति के वंदना पांडेय ने महिला एवं बाल विकास निगम व आईसीडीएस द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। उन्होंने बताया कि नारी के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित है। उसी में से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना है जिसके तहत पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को 5000 रुपए का प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से दिया जाता है। वहीं दूसरी बार मां बनने पर एवं कन्या शिशु के जन्म देने पर 6000 की राशि डीबीटी के माध्यम से दिया जाता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क किया जा सकता है। ।वहीं प्रथम दो कन्या शिशु को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ दिया जा रहा है। बाल विवाह रोकथाम हेतु उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से पहले बेटी की शादी नहीं करें और न ही 21 वर्ष से पहले बेटा की शादी करें। यदि ऐसा करते हैं तो आप कानूनी रूप से अपराध कर रहे हैं और ऐसा करने से सजा का भी प्रावधान है। इसलिए इस कुरीति के खिलाफ सभी शपथ लीजिए कि बाल विवाह नहीं करेंगे और न ही इसका बढ़ावा देंगे। अंत में सभी को सामूहिक रूप से बाल विवाह के खिलाफ शपथ भी दिलाया गया एवं गोदभराई भी कराया गया।मौके पर जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, महिला पर्यवेक्षिका सुनीता कुमारी, लेखा सहायक सुमित कुमार, एम टी एस नवीन्द्र दास,आंगनबाड़ी सेविका, विकास मित्र, ए एन एम, ग्रामीण सीता देवी, मंजू देवी, नीतू देवी, ऊषा देवी नुनुवती देवी सहित दर्जनों महिला मौजूद रहे।









