आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन- आरोग्य योजना के तहत संचालित गरीब परिवार के लोगों के लिए आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत कराए जा रहे मुफ्त इलाज कार्यक्रम का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय राज्य प्रमुख रणधीर किशोर के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल की ओर से लखीसराय जिले में संचालित इसके संबद्ध अस्पतालों का भौतिक एवं तकनीकी निरीक्षण किया गया। इस दौरान पटना से आए निरीक्षण टीम की ओर से आयुष्मान जन भारत आरोग्य योजना अंतर्गत संबद्ध पुरानी बाजार स्थित श्री अशोक धाम जनरल एंड सर्जिकल हॉस्पिटल पहुंचकर रोगियों की प्रदत सुविधाओं का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने रोगियों से भी पूछताछ की । इसके पश्चात अस्पताल की विभिन्न भौतिक, तकनीकी , मेडिकल, आईपीडी सुविधाओं की भी निरीक्षण की। मौके पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार की सरकारी मानकों के अनुरूप दी जा रही मेडिकल सुविधाओं को लेकर अस्पताल प्रमुख सर्जन डॉक्टर दिलीप कुमार से बातचीत की । निरीक्षण के पश्चात संवाददाता से बातचीत के दौरान निरीक्षी पदाधिकारी ने बताया कि लखीसराय जिले में संचालित आयुष्मान जन आरोग्य योजना के इलाज समुचित तरीके से रोगियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं । फिलहाल उनकी तमाम व्यवस्था संतोषप्रद है एवं रोगियों की ओर से भी इलाज पर खुशी प्रकट किया गया है। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर सौरव कुमार, डॉक्टर दिलीप कुमार, जिला प्रमुख मुकेश कुमार, माधव राज , सोनू कुमार, रामप्रवेश कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।









