रोह पश्चिमी भाजपा के नए मंडल अध्यक्ष बने अभिमन्यु कुमार, वरीय नेताओं ने मिठाई खिला किया स्वागत।  

2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अपनी टीम को मजबूत करने में जोर शोर से जुट गई है। जिसके तहत भाजपा ने विभिन्न प्रखंडो के प्रखंड अध्यक्ष टीम की घोषणा की है। पार्टी की तरफ से अभिमन्यु कुमार को रोह पश्चिमी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

गोविंदपुर विधानसभा के रोह प्रखंड में रोह पश्चिमी भाजपा के नये मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार के नाम की घोषणा रविवार को जिले में हुई पार्टी मीटिंग में चुनाव प्रभारी सह कैबिनेट मंत्री जनक राम ने की। जिसमें अगले कार्यकाल के लिए नये मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच आम सहमति बनी। बैठक में पहुंचे मंत्री ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच अभिमन्यु कुमार के नाम पर आम सहमति जताई गयी। मंडल अध्यक्ष की घोषणा होते ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष को उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं गोविन्दपुर विधानसभा के रोह प्रखंड में रोह पश्चिमी भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष दिरमोबारा निवासी अभिमन्यु कुमार को नवादा भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता , उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, जिला प्रवक्ता कुन्दन कुमार प्रभाकर और क्षेत्रीय कार्यकर्त्ताओं के द्वारा जोरदार ढ़ग से स्वागत किया गया। अंगवस्त्र, गुलदस्ता के साथ मिठाई बांट कर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और जिलाध्यक्ष का कार्यकर्त्ताओं ने एक शिक्षित युवा पर भरोसा कर जिम्मेदारी देने के लिये आभार व्यक्त किया है।साथ हीं साथ इस विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनायें दिया।भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि हम इस जिम्मेदारी का इमानदारी से निर्वहन करूँगा और सभी को साथ ले एक मजबूत संगठन का निमार्ण कर आमजन मानस की सेवा में तत्पर रहूँगा। जिलाध्यक्ष ने भी सभी को भरोसा दिलाया की आपसब इसी लगन से कार्य कर पार्टी को मजबूत करें, हम हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगें। मौके पर राजकिरण चौहान, श्रवण सिंह, मंदीप सिंह, संतोष कुमार, कन्हैया पाण्डेय, नीतीश प्रसाद, संदीप कुमार, रौशन सिंह, विनोद कुमार, कुश सिंह, संतोष कुमार, गरीबन जी, मुकेश जी, विजय जी,पवन सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Comment