नवादा : नवादा में ससुराल वालों पर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गया है ,पुलिस ने मृतका का अधजला शरीर श्मशान घाट की चिता पर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पातल भेजा है, जहां से पीएमसीएच भेजा गया। मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर जान से मारने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान जिले अकबरपुर थाना क्षेत्र के हाट परपुत्री मोहल्ले के निवासी विजय सिंह की पुत्री लवली कुमारी के रूप में किया गया है।
मायके वालों ने बताया कि उनकी पुत्री लवली की हत्या के बाद ससुराल वाले शव का अंतिम संस्कार करने के लिए चुपके से समढीगढ़ गांव स्थित श्मशान घाट लेकर चले गए थे, इस बीच जब हमलोगों को हत्या की शिकायत मिली। जिसके बाद रोह थाना पुलिस को सूचना दिए ,तब पुलिस मौके पर पहुंची और चिता से अधजले शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
10 साल पूर्व हुई थी शादी : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के हाट पर मोहल्ले के निवासी विजय सिंह ने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2014 में रोह थाना क्षेत्र के समढीगढ़ गांव के निवासी रामस्वारथ सिंह के पुत्र पिंटू सिंह के साथ की थी। बताया गया है कि ससुराल के लोगों द्वारा लवली को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और साथ हीं किसी दूसरे लड़के से अवैध संबंध होने का घिनौना आरोप भी लगाया जाता था।
ससुरालवालों पर लगा हत्या का आरोप : मृतका के पिता विजय सिंह ने पुलिस को बताया है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा सूचना मिली थी कि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर वे तुरंत पुत्री के ससुराल पहुंचे, जहां उन्हें घटना की पूरी जानकारी मिली। मृतका के पिता की माने तो समढीगढ़ गांव पहुंचने के पूर्व ही शव को जलाया जा रहा था। पिता खुद श्मशान घाट पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच अधजले शव को बरामद कर लिया।
पति समेत ससुरालवालों पर हत्या का आरोप : मृतका के पिता विजय सिंह ने प्राथमिकी में लवली कुमारी के पति पिंटू सिंह, ससुर राम स्वारथ सिंह, सास शैला देवी और दो गोतनी समेत अन्य को आरोपित किया गया है। फिलहाल रोह थाना की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
सूचना मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को श्मशान घाट से कब्जे में लिया,जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के मायके वालों द्वारा लिखित रूप से आवेदन दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन द्वारा दिए आवेदन के आधार पर मामले पर कार्रवाई किया जाएगा ,अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है .- बसंत कुमार राय ,थानाध्यक्ष रोह









