लूट की मोबाइल के साथ लूटेरा गिरफ्तार, मामला नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लूट की घटना करित करने में शामिल एक अभियुक्त को लूटी गई मोबाइल के साथ किया गया गिरफ्तार घटना की जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि दिनांक 27/10/24 को वादी बबलू राम पिता जगदीश राम मुफ्फसिल द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि ये मॉल में काम करते हैं तथा रात के 10:00 बजे अतौआ रोड में अपने साइकिल से जा रहे थे कि अचानक बीजेपी आवास के पास एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति आय और इनके साइकिल में धक्का मार दिए और मारपीट करते हुए इनका मोबाइल छीन लिए इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 453/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया ।पुलिस अधीक्षक नवादा के द्वारा इस कांड को काफी गंभीरता से लेते हुए इस कांड के उद्वेदन एवं इस कांड में सम्मिलित अपराध कर्मियों के गिरफ्तारी हेतु मुफ्फसिल थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं तकनीकी शाखा नवादा के पुलिसकर्मी को शामिल किया गया।
उक्त टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन कर इस कांड में सम्मिलित अप्राथमकी अपराधकमी कौशल माफिया उर्फ कौशल पिता अनिल यादव ग्राम कृष्णा नगर आईटीआई थाना नगर को लूटी गई मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया
पकड़े अभियुक्त कौशल माफिया के द्वारा इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि ये अपना दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से इस लूट की घटना को अंजाम दिया था ।









