नवजात बच्चे को सदर अस्पताल में भर्ती कर फरार हुए परिजन
नवादा सदर अस्पताल में पिछले 26 अक्टूबर को एक नवजात बच्चे को अस्पताल परिसर स्थित एसएनसीयू में भर्ती कराकर परिजन लापता हो गए हैं जो कि अभी तक 10 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी कोई खोज खबर लेने नहीं पहुंचे।
मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि पिछले 26 अक्टूबर को रात्रि 2:00 बजे बिना कागजात के बच्चे का मीना कुमारी पिता संदीप राज ग्राम पोस्ट नारदीगंज प्रखंड नारदीगंज जिला नवादा का एक बच्ची को भर्ती कराया गया था भारती करने वाले खुद को बच्ची का मामा बताकर अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज करवाया लेकिन भर्ती होने के उपरांत वहां से फरार हो गया बता दे की मामा बताने वाले युवक के नंबर पर कई बार कॉल किया जा चुका है लेकिन वह नहीं फोन उठा रहा है और नहीं बच्चे को कोई देखने आ रहा है।
अब अस्पताल प्रशासन के सामने विकट परिस्थिति खड़ी हो गई है कि आखिरकार इस बच्चे को भर्ती कराकर इसके परिवार वाले क्यों भाग गए अब इसका क्या करें क्या ना करें बच्चा के स्वास्थ्य भी बहुत खराब है जिसे लेकर अस्पताल प्रशासन की चिंता और भी बढ़ गई है









