जिलाधिकारी से मिलकर जदयू प्रतिनिधि मंडल ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगाने की रखी मांग 

नवादा । ( पंकज कुमार ) । नवादा जिला जनता दल यूनाइटेड के ज़िला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी के नेतृत्व में शुक्रवार को जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा से मिला । जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपते हुए प्रतिनिधि मंडल ने नवादा में भगत सिंह चौक के समीप बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की है । पत्र में कहा गया है कि बिहार को विकास की दिशा में आगे ले जाने वाले नेताओं में स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी का नाम ऊपर है। ऐसे में जिला मुख्यालय में उनकी कोई भी प्रतिमा नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगाने की मांग की है, जिस पर जिला प्रशासन ने गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है । इस प्रतिनिधि मंडल में संजय साव, जयशंकर चंद्रवंशी, राजीव रंजन, विकास कुमार, शशि कुमार शेष, अनिल कुमार, पूर्व अध्यक्ष ललन कुशवाहा सहित कई गणमान्य नेता शामिल थे ।

Leave a Comment