पत्रकार पुत्र सहित दो किशोर की दर्दनाक मौत

पत्रकार पुत्र सहित दो किशोर की दर्दनाक मौत

शेखपुरा। सोमवार को जिले के शेखपुरा – मेहूस मुख्य मार्ग पर हथियावा थाना क्षेत्र के हथियावा गांव से पूरब तीक्ष्ण मोड़ पर एक बेकाबू बाइक सड़क किनारे शीशम के पेड़ से जा टकराई। घटना में बाइक सवार पत्रकार पुत्र सहित दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद राहगीरों की सहायता से सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा गया।जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हथियावा थाना अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

मृतकों की पहचान शेखपुरा के पत्रकार चंदन कुमार वर्मा के 18 वर्षीय छोटे पुत्र अंशु कुमार तथा जिला ट्रक ऑनर एसोसियेशन के जिला अध्यक्ष तथा कारे गांव निवासी प्रवीण यादव के 14 वर्षीय पुत्र जयंत भास्कर उर्फ साहिल कुमार के रूप में की गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।घटना के बाद मृतकों के शव को देखने वालों की भीड़ सदर अस्पताल परिसर में उमड़ पड़ी।दोनों किशोर एक बाइक पर सवार होकर मेहुस की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में तीखे मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित हो गयी और रगड़ाते हुए एक शीशम के पेड़ से टकरा गयी। घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गयीएम घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने ऑटो की मदद से दोनों को अस्पताल भेजा। सुचना मिलने के बाद हथियामा थाने की पुलिस और डायल 112 की पुलिस गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची। दोनों किशोर अपने परिजनो को बिना बताये घर से निकले थे। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतकों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि घटना में मृत अंशु कुमार के पिता चंदन कुमार वर्मा वर्षों तक दैनिक भास्कर हिंदी दैनिक के जिला प्रभारी और महुआ टीवी चैनल के रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके है। घटना में दोनों किशोर बिना हेलमेट के बाइक पर सफर कर रहे थे।इस घटना पर कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

Leave a Comment