सड़क दुर्घटना में मृत 2 दोस्तों का शव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम,दशहरा मेला देखकर घर वापस लौटने के दौरान घटी थी घटना, डेढ़ साल पहले हुई थी एक की शादी

सड़क दुर्घटना में मृत 2 दोस्तों का शव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम,दशहरा मेला देखकर घर वापस लौटने के दौरान घटी थी घटना, डेढ़ साल पहले हुई थी एक की शादी


शेखपुरा। दशहरा मेला देखकर बाइक पर सवार होकर घर वापस लौटने के दौरान निकटवर्ती नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र के बढ़िया गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में मरे चार लोगो में दो युवक शेखपुरा शहर का निवासी था। नालंदा पुलिस द्वारा मृत युवकों का शव पोस्टमार्टम बाद परिवार वालों को सौंपे जाने के उपरांत मृतकों का शव रविवार को शेखपुरा पहुंचते ही परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। जबकि मुहल्ले में मातम पसर गया। बता दें कि शहर के दो युवक बाइक से सरमेरा और बाढ़ मेला देखने के लिए गया था। मेला देखकर आ रहा था तो सरमेरा और बिंद के बीच मुख्य मार्ग पर बढ़िया गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक पर चार सवार युवकों की बेकाबू बाइक से आमने सामने टक्कर जिसमें शेखपुरा के दो युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई थी। दोनो युवक आपस में दोस्त थे। मृतकों में शहर के अहियापुर पुल पर निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र शशि रंजन पासवान और दूसरा शहर के कमिश्नरी बाजार निवासी दिलीप ठठेरा के पुत्र राजन कुमार उर्फ बिट्टू कुमार बताया गया है। मृतक शशिरंजन का भांजा दिलीप कुमार ने बताया कि घटना में मृत उसके मामा की शादी महज डेढ़ साल पहले नगर थाना क्षेत्र के पचना गांव में हुई थी। जबकि राजन कुमार अपने पिता के सोने चांदी के व्यवसाय के हाथ बंटाया करता था। राजन मूलतः नालंदा जिला के हरनौत निवासी था। लेकिन सोने चांदी के कारोबारी उसके पिता द्वारा इसी शहर में अपना मकान बनाया गया था और यही रहकर कारोबार किया करते थे। शहर दो युवकों की इस दर्दनाक मौत की चर्चा जहां – तहां लोग कर रहे है।

Leave a Comment