सगे चाचा ने पैसों के खातिर भतीजी का किया अपहरण

नवादा से चाचा और भतीजी के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सगे चाचा ने रूपों के खातिर अपनी भतीजी को अपहरण कर लिया था जिसे पुलिस ने 3 घंटे के अंदर अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया 06/10/24 को सुबह करीब 9:30 बजे नरहट थाना को सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति द्वारा एक बच्ची का अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस को वादी द्वारा एक वीडियो भी दिखाया गया जिसमें अभियुक्त द्वारा बच्ची का अपहरण कर धमकाया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा द्वारा डीएसपी रजौली के नेतृत्व में एक एस आई टी का गठन किया गया। गठित टीम को अविलंब अपहृत बच्ची की सकुशल बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान कर 3 घंटे के अंदर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर नगर से अपहृत – बच्ची को बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। घटनास्थल के निरीक्षण उपरांत अभियुक्त के पास से 04 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। इस संदर्भ में नगर थाना अंतर्गत अलग से आर्म्स एक्ट के धाराओं में – प्राथमिकी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ उपरांत इसे – न्यायिक हिरासत भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की विवरणी। कुंदन कुमार, पिता स्व० राजाराम सिंह, सा० देवरा थाना नरहट, जिला नवादा आपराधिक इतिहास रहा है। नरहट थाना में कई कांड दर्ज है। जिंदा कारतुस चार और दो मोबाइल शामिल है।

Leave a Comment