संत मेरीस इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने सर्वा गाँव में स्वच्छता अभियान चलाया।

संत मेरीस इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने सर्वा गाँव में स्वच्छता अभियान चलाया।

बरबीघा- प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान संत मेरीस इंग्लिश स्कूल बरबीघा के बच्चों के द्वारा भारत सरकार के स्वच्छ मिशन अभियान के तत्वाधान में बरबीघा के सर्वा गाँव में दुर्गा मंदिर के निकट स्थित स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को स्वच्छता के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया साथ ही साथ गाँव के लोगो से हाथ जोड़कर विद्यार्थियों ने कहा की आप लोग अपने घर के आस पास कचरा न फेंकें क्योंकि इससे आप ही संक्रमित होंगें इसलिए सरकार के द्वारा कई योजनाए चल रही है जिसके तहत प्रतिदिन कचरा लेने वाला आपके घर तक आते है और गाँव में विभिन्न स्थानों पर डस्ट्बिन लगाया गया ताकि अपने घर के कचरों को उस में डाल सके और अपने गाँव को स्वच्छ रख सकें। इस अभियान में संस्थान के प्राचार्य प्रिंस पी जे, शिक्षक एवं शिक्षिका एवं सैकड़ों छात्र एवं छात्रा शामिल थे। प्राचार्य प्रिंस पी जे बताया की स्वच्छता का पालन करने से शरीर निरोग रहता है। हमारा भारत स्वच्छ तभी हो सकता है जब यहाँ के एक एक नागरिक का सोच अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने की होगी। उन्होंने लोगों से अपील की इस स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग देकर सफल बनाए।

Leave a Comment